ये हौसला कैसे झुके,
ये आरजू कैसे रुके ॥
मंजिल मुश्किल तो क्या,
धुंधला सहिल तो क्या,
तन्हा ये दिल तो क्या ॥
राह पे काँटें बिखरे अगर,
उसपे तो फिर चलना ही है,
श्याम छुपाले सूरज मगर,
रात को एक दिन ढलना हि है ॥
रुत ये टल जायेगी,
हिम्मत रंग लायेगी,
सुबह फिर आयेगी ॥
ये हौसला कैसे झुके,
ये आरजू कैसे रुके ॥
होगी हमे तो रहमत अदा,
धूप कटेगी साए तले,
अपनी खुदा से है ये दुआ
मंजिल लगाले हमको गले ॥
जुर्र्त सौ बार रहे,
ऊँचा इकरार रहे,
जिंदा हर प्यार रहे ॥
ये हौसला कैसे झुके,
ये आरजू कैसे रुके ॥
Sunday, August 12, 2007
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment